बूथ स्तर पर होगा कांग्रेस अनुसूचित विभाग का गठन
गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। चारुचंद्रपुर स्थित दलित जोड़ो अभियान समिति कार्यालय में कांग्रेस अनुसूचित विभाग की नई कार्यकारिणी की बैठक में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज पासवान ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बांसगांव और खजनी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के सम्मेलन की रूपरेखा बनाई। इस दौरान कांग्रेस नेता महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी, चंद्रिका प्रसाद भारती, सोनू पासवान, प्रिंस शर्मा, गिरीजा गौतम, संजय कुमार पासवान, अमन पासवान, अंशु चौधरी, शैलेश कुमार, अतुल, अजय पासवान समेत अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.