काशीपुर, मई 26 -- काशीपुर, संवाददाता। महानगर कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए एसआईआर की प्रकिया के लिए कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को टिप्स दिए। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने को कहा। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर पर सक्रिय हों कार्यकर्ता: डॉ उपाध्यायकार्यशाला का आयोजन मंगलवार को गौड सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की एसआईआर जैसे विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महानगर जिला अध्यक्ष ने बताया कि अब विधानसभा चुनाव का समय है, ऐसे में जरूरी है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सजग किया जाए। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के अंदर आगामी विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक स्तर पर तैयारी करना है। यह भी पढ़ें-...