अल्मोड़ा, जनवरी 7 -- कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। तहसील के कुंवाली क्षेत्र में हुई बैठक में बूथों को मजबूत करने पर सहमति बनी। इस दौरान नैड़ी के प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट को फिर से ब्लाक कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुन लिया गया। अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच को लेकर सरकार का पुतला भी दहन किया गया। कुंदन सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लाक अध्यक्ष पद को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वरिष्ठ कार्यकर्ता नंद किशोर के अनुमोदन के बाद राजेंद्र सिंह बिष्ट को फिर से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। तय हुआ कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। बूथों पर बीएलए की तैनाती की जाएगी। इसके लिए शीघ्र समिति का गठन किया जाएगा। बीएलए नियुक्ति के लिए आनंद सिंह बिष्ट और गणेश दत्त पांडे को पर्यवेक्षक बनाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.