रामपुर, नवम्बर 10 -- विधानसभा क्षेत्र स्वार के सेक्टर छपर्रा में रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मंडल के सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।मुख्य अतिथि रहे ख्यालीराम लोधी ने मौजूद सभी सेक्टर प्रभारी,संयोजक और बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बीएलओ के साथ मिलकर काम करें और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिकों के वोट बनवाना सुनिश्चित करें। लोधी ने एसएआर के नियमों का सख्ती से पालन करने पर बल दिया और निर्देश दिए कि बीएलओ द्वारा भरे गए एसएआर फॉर्म की एक सेकंड कॉपी सभी कार्यकर्ता अपने पास सुरक्षित रखें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र मतदाता का वोट छटना नहीं चाहिए।बैठक में मौजूद मंडल के महामंत्र...