बरेली, जुलाई 23 -- कैंट विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने और प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। भाजपा की चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगा तो पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बूथ अध्यक्षों से अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने और बूथ स्तर पर लगातार जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- बूथ अध्यक्ष सम्मेल...