वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथस्तर का रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है। रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को काशी क्षेत्र कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। इसमें पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, नियमित प्रवास तथा संगठन के कार्यों के लिए पदाधिकारियों में जिम्मेदारियों के स्पष्ट विभाजन पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजितबैठक के मुख्य बिंदु राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों का बूथ स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से 07 अक्तूबर तक सेवा स...