मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- रविवार को जिला समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हुई, जिसमें सैनिकों के हितों को लेकर चर्चा की गई और आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर तैयारियों की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि इस समय बूथ स्तर पर तैयारियों की जरूरत है। सभी सदस्य क्षेत्रों में जाकर देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव द्वारा सैनिकों के हित में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दें। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को जनपद की सभी छह विधानसभाओं में सेक्टरवार भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारियों में जुटने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी, प्रदीप यादव, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव, फौजी प्रेमपा...