मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भाजपा पूर्वी जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने की तैयारियों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम को अब बूथस्तर तक ले जाया जाएगा। इस दौरान रविशंकर कुशवाहा, धीरज सिंह, उत्पल रंजन, नंदकिशोर ठाकुर, राजन भारद्वाज, आशीष राम, नंदकिशोर यादव, जयप्रकाश गामी को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...