बदायूं, मई 3 -- एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा, प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की मूल ताकत को और मजबूत करने का माध्यम है। यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की गंभीर प्रक्रिया है। प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासित कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्र तथा समाज के लिए समर्पित आदर्श नागरिकों का निर्माण होता है, इसलिए प्रशिक्षण वर्ग को कर्मयोगी कार्यकर्ताओं की जीवंत साधना के रूप में देखा जाना चाहिए। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह शनिवार को भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति व प्रस्तावित जिला प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा आज के दौर में कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से स्पष्ट होने के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम होना जरूरी है। सोशल मीडिया, आईटी और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए संगठन की बात को जन-जन तक पहुं...