रांची, मई 8 -- खूंटी, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष दयामनी बारला एवं फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के झारखंड कोऑर्डिनेटर अभिलाष साहू भी शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। वहीं दयामनी बारला ने आदिवासी अधिकारों एवं जल,...