बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- अपना दल (एस) संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह बात रविवार को जिला पंचायत मॉल स्थित जिला कार्यालय में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कही। बैठक में जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।जिसमें सिकंदराबाद में जिला महासचिव संगीता तोमर, बुलंदशहर में जिला महासचिव खालिक अंसारी, स्याना के मोहित शर्मा को जिला उपाध्यक्ष अनूपशहर के हामिद अली सैफी को जिलाअध्यक्ष, अल्पसंख्यक मंच, डिबाई के नीरज शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, शिकारपुर के पुरुषोत्तम सैन को जिला उपाध्यक्ष, खुर्जा के भूप सिंह प्रधान को जिलाध्यक्ष, एससी/एसटी मंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार भुर्जी ने की, जबकि संचालन खालिक अंसारी ने किया। ब...