बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान
बिजनौर, सितम्बर 10 -- कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिये बूथ कमेटियों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्र के ग्राम पुट्टी, पुठा, बल्ला शेरपुर, रायपुर, मलिहाबाद, कश्मीरी मिलक, मिलक मुकिमपुर, सेढा, सेढी, इब्राहिमपुर लाल सहित कई गांवो का दौरा कर पार्टी की नीतियों को बताया। कांग्रेस के जिला सचिव सुकेश कुमार, अरविंद, अक्षय कुमार, मिथुन कुमार, जितेंद्र प्रधान आदि ने कहा कि हमे गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी विचारधारा व नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.