रुद्रपुर, जून 13 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित खटीमा दौरे को लेकर शनिवार को भाजपा की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री के दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पहले स्वयं और फिर अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं का एसआईआर कार्य पूर्ण कराएं। मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की आधारशिला होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी तैयारी, मेहनत और संगठनात्मक क्षमता का परिचय देना होगा, ताकि खट...