प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने सोमवार को शहर के मीराभवन स्थित सपा कार्यालय में बैठक की। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने बताया कि पीडीए की मजबूती के लिए वह बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूर करेंगे। उन्होंने अपना दल (एस) प्रदेश अध्यक्ष से त्यागपत्र के पीछे नेतृत्व पर आरोप मढ़ा। दावा किया वह जब अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष रहे तो कार्यकर्ताओं की आवाज पर केंद्रीय नेतृत्व सुनवाई नहीं कर रहा था। समाज के लोगों की आवाज दबने से नाराज होकर उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। पत्रकार वार्ता में सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष मनीष पाल, वकार, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.