बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- नये जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन जिला कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने सौंपा प्रभार फोटो : कांग्रेस-बिहारशरीफ के जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में मंगलवार को नये जिलाध्यक्ष विवेक सिन्हा का अभिनंदन करते कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अमित कुमार इस्लामपुर निवासी विवेक सिन्हा को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को जिला कार्यालय धनेश्वरघाट के राजेन्द्र आश्रम में समारोह का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कार्यभारी सौंपा। नये जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। अभी भी कांग्रेस एक पार्टी के रूप में जिले ...