मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी को लेकर रविवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व संगठन प्रभारी (मुजफ्फरपुर पूर्वी) अमित हिसारिया शहर पहुंचे। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला कमेटी, प्रखंड व मंडल अध्यक्षों के चयन के बाद पार्टी अब संगठन को सशक्त करने के लिए पंचायत और बूथ स्तर की ओर आगे बढ़ रही है। मौके पर पूर्व नगर विधायक विजेन्द्र चौधरी, प्रवक्ता समीर कुमार, चौधरी राशिद हुसैन, दीनबंधु क्रांतिकारी, संजय साहू आदि थे। यह भी पढ़ें- प्रखंड से पंचायत तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तैया...