बहराइच, अगस्त 11 -- बहराइच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रुत्विक मकराना शामिल हुए। प्रादेशिक पर्यवेक्षक तरुण पटेल, अब्दुल शेर खान एवं वीरेंद्र मदान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रुत्विक मकराना ने संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह जिला कांग्रेस महासचिव हमज़ा शफ़ीक़, उपाध्यक्ष रवि कुमार श्रीवास्तव, आदर्श अग्रवाल,अनिल सिंह, शेख ज़करिया, दीनानाथ थे। यह भी पढ़ें- जिला कांग्रेस कमेटियां बनेंगी मजबूत और जवाबदेह : रघु यह भी पढ़ें- Agra News: कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...