रांची, जून 29 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। लापुंग प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा के सोमवार को नगड़ी पहुंचने पर नगड़ी मंडल भाजपा ने उनका स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष रितेश राज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नगड़ी चेक पोस्ट पर आयोजित बैठक में गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर जिला महामंत्री सुधाकर चौबे, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, जिला मंत्री राकेश केशरी, रामकुमार दुबे, डॉ. अनिमा लकड़ा, केदार महतो, जयकिशन महतो, अजय नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुबाला देवी, शीला देवी, संजीव तिवारी, राजपाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्...