दरभंगा, जून 8 -- अलीनगर। भाजपा संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी में शनिवार को जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें बूथ सशक्तीकरण अभियान व विकसित भारत का अमृत काल पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यशाला का संचालन जिला दरभंगा पूर्वी के महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश से प्रभारी के रूप में दरभंगा जिला क्षेत्रीय सह प्रभारी भीम साहू ने शिरकत की। भीम शाहू ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने कहा कि हमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि हमें बूथ जीतो, चुनाव जीतो की रणनीति पर काम करना होगा। बूथ सशक्तीकरण अभियान के जिला संयोजक श्रवण चौधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.