भागलपुर, जून 11 -- नाथनगर। भाजपा नाथनगर उत्तरी मंडल में बूथ सशक्तीकरण अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को राघोपुर पंचायत में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मंडल के प्रभारी निवर्तमान जिला प्रवक्ता विनोद सिन्हा ने कहा कि 12, 13 और 14 जून को विकसित भारत संकल्प सभा, 15, 16 और 17 जून को पंचायत चौपाल लगाकर लोगों को मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मौके पर निवर्तमान नाथनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, राम प्रसाद साह, प्रखंड मंत्री लीना शर्मा, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...