मऊ, अप्रैल 20 -- घोसी। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बगल स्थित रैन बसेरा में भारतीय जनता पार्टी घोसी इकाई की ओर से बूथ सत्यापन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सहकारिता बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने बूथों का सत्यापन किया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सटीक और अद्यतन जानकारी रखने पर विशेष जोर दिया। चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। यदि बूथ मजबूत होगा, तो संगठन अपने आप मजबूत हो जाएगा। इस दौरान विनीत राय, इंद्र बहादुर सिंह, उमंग गोड, लीलाधर चौहान सहित लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर पर मजबूती आवश्यक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...