शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी की 135-शाहजहांपुर नगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को गांधी भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने की। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो रहे। सम्मेलन का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों की रणनीति तय करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा का सातों विधानसभा में बूथ शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्षों को जीत का दिया म...