फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित वीडीओ कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें अर्हता तिथि 1 जनवरी-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावालियों के आलेख्य विशेष गहन पुनरीक्षण एवं विधानसभा परिषद आगरा खंड स्नातक शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के संबंध में चर्चा की गई। डीएम रमेश रंजन ने कहा कि जिले में नो मैपिंग से संबंधित डाटा शत प्रतिशत सही किया जाना प्राथमिकता में है। इस कार्य में सभी राजनीतिक दल सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटि रहित हो सके। 20 वर्ष की आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण ढंग से अंकित हो गए हैं या जिनमें कोई सुधार अपेक्षित है, उनसे फॉर्म 8 भरवाया जाएं। नई मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 भरवाए जाएं। इसका उद्देश्य युवाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.