मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- जिला पंचायत चुनाव के दौरान बूथ लूटने व सरकारी कर्मचारी पर हमले के मामले में रालोद के जिलाध्यक्ष समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। दो आरोपियों की पूर्व में मौत हो गयी है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रवण कुमार ने बताया कि वर्ष 2005 में मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सौंटा में जिला पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने को लेकर बूथ पर विवाद हुआ था। पुलिस की तरफ से बूथ लूटने, सरकारी कर्मचारी पर हमले व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट पुलिस की तरफ से दर्ज कराई गयी थी। पुलिस ने मामले में रालोद के जिलाध्यक्ष संजय राठी, जितेन्द्र सिंह, कालूराम, देवेन्द्र ओमकार सिंह व यशपाल राठी निवासीगण गांव सोंटा थाना मन्सूरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सभी...