अयोध्या, अगस्त 13 -- अयोध्या, संवाददाता। सपा महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर बुधवार को सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने सेक्टर व बूथ प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर सारे सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी अपने बूथ का प्रबंध ठीक से कर लें तो चुनाव को आसानी से जीता जा सकता है। उन्होंने कहा आज नौजवान, किसान व्यापारी, सभी वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। इन्होंने 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए संकल्प कर लिया। अध्यक्षता निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन निवर्तमान महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया बैठक बैठक में राम अचल यादव, चौधरी, श्रीचंद यादव, बब्बन प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...