चंदौली, दिसम्बर 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र में एसआईआर कार्यक्रम के तहत 55 हजार से अधिक डबल, मृतक और शिफ्टेड नाम चिन्हित किया गया है। इसे लेकर अधिकारियों की ओर से विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों से छूटे हुए लोगों का नाम 26 दिसम्बर तक सम्मलित कराने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव बूथ और सेक्टर प्रभारियों के साथ सकलडीहा में बैठक करके छूटे और मृतक नामों का पहचान एसआईआर सूची को शत प्रतिशत पूर्ण कराये जाने का अपील किया। कहा कि आने वाले चुनाव में मतदाताओं का नाम चिह्नित होगा। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 43 हजार 525 मतदाताओं के सापेक्ष 2 लाख 87 हजार 557 मतदाताओं का एसआईआर ऑन लाइन डिजिटल कर दिया गया है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन की...