हाथरस, जनवरी 6 -- हसायन। विकासखंड कार्यालय परिसर के सभागार कक्ष में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रारंभ किए जाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर ग्राम पंचायत की मतदाता सूची प्रपत्र जमा करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों( शिक्षक बीएलओ) की काफी भीड लगी हुई दिखाई दी।आगामी माह में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन चुनाव आयोग के आदेश पर स्थानीय जिला निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में तहसील स्तरीय निर्वाचन आयोग प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा विकासखंड क्षेत्र की उन्हत्तर ग्राम पंचायत के दस न्याय पंचायत वार के तहत दस सेक्टरों के अठ्ठानवें मतदान केन्द्र बूथ के दो सौ चौतीस मतदेय स्थल पर तैनात कार्यरत बूथ लेवल स्तर के शिक्षक बीएलओ अधिकारियों के द्वारा सोमवार को विकासखंड कार्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत की मत...