कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में नगर की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक मंडल कार्यालय नवीन मार्केट में हुई। मुख्य अतिथि एवं कानपुर के मुख्य मंडल प्रभारी मुकेश अहिरवार और अनिल पाल ने कहा कि संगठन में युवाओं को 50 फीसदी भागीदारी हो। अगले साल यूपी विधानसभा के प्रस्तावित यूपी चुनाव में हर बूथ जीतने पर ही बसपा सुप्रीमो मायावती पांचवीं बार सीएम बनेंगी। यहां मुख्य मंडल प्रभारी जितेन्द्र शंखवार, जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला महासचिव आलोक सविता, उपाध्यक्ष सैय्यद फरहान, जिला कोषाध्यक्ष मोहन मिश्र, राम शंकर कुरील, संजय गौतम, राम नारायण निषाद, विजय राना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...