कन्नौज, जुलाई 22 -- कन्नौज, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कन्नौज का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी संगठनात्मक शक्ति है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने तथा जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण ने कहा कि संगठन की मजबूती, सेवा भाव और जनसंपर्क भाजपा की सफलता का आधार हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: विधानसभा...