जौनपुर, जून 14 -- जौनपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की बैठक शनिवार को सीहीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महामंत्री तथा जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूत नींव है। बूथ जितना सशक्त होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों को सक्रिय रखते हुए नियमित संपर्क, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मिशन-2027 के लिए भाजपा ने कसी कमर, बू...