बोकारो, जून 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय में मंगलवार को जिला समिति के निर्देशानुसार प्रखंड समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो ने की। बैठक में एसआईआर, बीएलए-2 की नियुक्ति तथा बूथ कमेटी गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिला समिति द्वारा निर्धारित 5 जून की समयसीमा के भीतर बीएलए-2 की नियुक्ति और बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झामुमो ने बीएलए 2 को ...