बूथ कमेटी गठन और संगठन मजबूती पर झामुमो की जिला बैठक
कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की बैठक गुरुवार को झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बूथ कमेटियों के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सरकार के निर्देशानुसार आगामी दिनों में प्रस्तावित बूथ सम्मेलन की तैयारियों एवं उसकी संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इस दौरान झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडेय के प्रस्तावित कोडरमा आगमन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- सीमा गांव में जनसुराज कार्यकर्ताओं की बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.