मुरादाबाद, जून 20 -- बसपा के मंडल कार्यालय पर शनिवार सुबह समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि मुनकाद अली पूर्व राज्यसभा सांसद ने मण्डल के संगठन की समीक्षा की। बताया कि आगामी जिला पंचायत, विधानसभा के चुनाव से पहले प्रत्येक विधानसभा में बूथ और सेक्टर की कमेटी का गठन पूरी ईमानदारी के साथ करना है। आपसी भाईचारा बनाकर सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक में डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि मुरादाबाद मण्डल की प्रत्येक विधानसभा से बूथ कमेटी का गठन ईमानदारी से होना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता ऋषिपाल प्रधान ने की। यह भी पढ़ें- कूड़ा डालने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज अमर सिंह, विक्रम सिंह जाटव, सुनील आजाद एडवोकेट, निर्मल सिंह सागर, शिवशंकर सागर, जमना प्रसा...