सहारनपुर, सितम्बर 4 -- विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। महानगर मंडल प्रवास के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जनकपुरी, गोबिंद नगर, हिम्मत नगर और स्टार पेपर मिल शक्तिकेंद्रों पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी तैयारी का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता दंगा, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति से दूर विकास, सुरक्षा और सुशासन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। नगर व...