लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता भाजपा में युवावस्था से सक्रिय हैं। बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला मंत्री तक का दायित्व निभा चुके हैं। अब उनको जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि 18-20 वर्ष की आयु से ही भाजपा से जुड़े हैं। पार्टी संगठन के बूथ अध्यक्ष से लेकर नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष समेत तमाम पदों की जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के लिए उन पर भरोसा जताने के लिए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को बनाये रखना और उसके लिए हमेशा संघर्षरत रहना उनकी सर...