हाथरस, दिसम्बर 11 -- हसायन।कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरीनगर छीतूपुर के भाजपा बूथ अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान पति पर अपने पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए जाने के दौरान महिला ग्राम प्रधान के पति पर अभद्रता कर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।घटना के संबंध में पीडित बूथ अध्यक्ष भाजपा ने कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। देवेन्द्र कुमार शर्मा निवासी छीतूपुर हरीनगर के भाजपा बूथ अध्यक्ष है।देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता यतेन्द्र कुमार शर्मा की मृत्यु पांच दिसम्बर 2006 में हो गई थी।अपने पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने के लिए देवेन्द्र कुमार शर्मा ग्राम पंचायत हरीनगर छीतूपुर की महिला प्रधान के यहां पर प्रार्थनापत्र के...