कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन होने के बाद अब दावे व आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी बीएलओ को उनके बूथ की मतदाता सूची दे दी गई है। मतदान केंद्र व बूथ पर बीएलओ को बैठककर अब आपत्तियों को सुनना है। पहला दिन बुधवार होने की वजह से ज्यादातर मतदान केंद्र व बूथों में सन्नाटा ही रहा। बीएलओ न के बराबर मतदान केंद्र व बूथ में पहुंचे। ऐसे में कई मतदाताओं ने बूथों पर जाकर नाम होने की सिर्फ जानकारी ली। बाकी ज्यादातर बूथ व मतदान केंद्रों में किसी ने आपत्ति दाखिल नहीं की। 3770 बूथ में से आधे से ज्यादा में बीएलओ गायब रहे। गणना प्रपत्र भरने के बावजूद ज्यादातर मतदाता सूची में लोगों के नाम और उम्र गलत हैं। 1. 11 बीएलओ मौजूद, एक भी आपत्ति नहीं शाम 4:30 बजे लाल इमली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में 1...