कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात। मासूमों को दिव्यांगता के दंश से बचाने के लिए रविवार से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इसमें 2.85 लाख बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। शनिवार को अकबरपुर सीएचसी से स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों से बच्चों को अधिकाधिक संख्या में बूथों पर लाकर खुराक पिलाने का आह्वान किया। जिले में रविवार से शुरू हो रहा पल्स पोलियो अभियान 19 दिसंबर तक चलेगा। इस बार पांच साल तक के 284996 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन रविवार को 891 बूथों पर तैनात 1782 वैक्सीनेटर वहां आने वाले बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाएंगे। जबकि दूसरे दिन से चलने वाले डोर- टू- डोर अभियान में 649 टीमों में शामिल 1300 वैक्सीनेटर 353500 घरों में पहुंचकर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाएंगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.