रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। जिले में एसआईआर कार्य के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जिले भर के 2114 बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे और उन्होंने निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया। अधिकारियों ने भी बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसआईआर से पहले जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 57 हजार के करीब थी। एसआईआर प्रक्रिया में जब घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाए गए और उनके फार्म का सत्यापन कराया गया तो इसमें 3.21 लाख के करीब मतदाताओं के नाम कम हो गए। इनमें कुछ मृतक तो कुछ स्थान छोड़कर जा चुके मतदाता थे। 87 हजार के करीब ऐसे मतदाता भी मिले, जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी। ये मतदाता वर्ष 2003 की सूची के अनुसार डाटा नहीं दिखा पाए थे। ऐसे मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई चल रही है। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.