बरेली, मई 19 -- भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को शक्ति केंद्र प्रवासी की बैठक हुई। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने हर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने शक्ति केंद्र प्रवासी की भूमिकाओं से अवगत कराया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने पदाधिकारियों से कहा कि सभी अपने-अपने शक्ति केंद्र पर जाकर प्रवास करें और बूथ स्तर पर घर-घर जाकर संपर्क करें। इस दौरान डॉ. केएम अरोड़ा, उमेश कठेरिया, अनिल कुमार एडवोकेट, गुलशन आनंद, रवि रस्तोगी, पंडित रामगोपाल मिश्रा, पूरनलाल लोधी, डॉ सीपीएस चौहान, विष्णु शर्मा, डॉ. आदेश गंगवार, बंटी ठाकुर, डॉ. रामचंद्र मौर्य, राजकिशोर कश्यप आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...