गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन सभाकक्ष में मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए और 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के संभाजन (पुनर्गठन) के संबंध में चर्चा की गई। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने अपनी राय भी दी। बैठक में सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदेय स्थल सूची को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। यह भी पढ़ें- बूथ संभाजन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठकबैठक के दौरान जानकारी इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि यदि प्रस...