महोबा, जनवरी 28 -- महोबा,संवाददाता। एसआईआर सर्वे को लेकर चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंडलायुक्त ने बूथों का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से जानकारी हासिल की। कहा कि सूची से गायब मतदाताओं के फार्म 6 भराकर जमा कराने का काम किया जाए। कोई भी मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। मंगलवार को चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त और रोल आबजर्बर अजीत कुमार ने मुख्यालय के राजकीय वीर भूमि स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित अलीपुरा बूथ का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बूथों में बीएलओं से पुनरीक्षण कार्यो को लेकर जानकारी हासिल की। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर विधायक शिवध्यान पांडे ने बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावा आपत्ति प्राप्त करने का काम किया जा रहा है। नो मैपिंग के मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है जिनकी सुनवाई की जा रही है। फार्म 6 भरवाने का माम किया...