कोडरमा, जुलाई 19 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो में आयोजित कांग्रेस कमेटी, कोडरमा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दे निकलकर सामने आए। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान तथा जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव विजय यादव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि देश ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक न्याय की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष एम. चंद्रा, अज्जू सिंह, अनंत कुमार मेहता, अनिल दास, जिला महासचिव राजकुमार यादव, संजय वर्मा, पप्पू दास, पवन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष दशरथ पासवान, रामेश्वर यादव, ओ...