बस्ती, मई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष और विधायक महेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता सूची के गहन निरीक्षण, छूटे हुए लोगों का नाम जुड़वाने, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर मतदाता सूची और एसआईआर की समीक्षा आदि बिन्दुओं पर विचार हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बूथवार मतदाता सूची का गहन निरीक्षण कर लें और खामियों को तत्काल प्रभाव से दूर कराया जाए। कोई पात्र मतदाता चुनाव में मतदान से वंचित न रहने पाए। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, विधायक कविंद्र चौधरी, मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, पूर्व विधायक राम जियावन, मो. सलीम, गीता भारती, राजेंद्र चौधरी, समीर चौधरी अभिषेक यादव आदि ने संबोधित किया। यह भी प...