बुलंदशहर, मई 30 -- औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के बराबर में बूढ़े बाबू के मेले के मैदान की चारदीवारी के निर्माण कार्य पर नगर पंचायत के ईओ ने मंदिर से जुड़े तीन सेवादारों को नोटिस देते हुए तत्काल निर्माण को बंद करने के निर्देश दिए है। सेवादारों ने डीएम की शरण में जाने की बात कही है। पिछले कई दिनों से प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर से जुड़े सेवादारों ने ऐतिहासिक बूढ़े बाबू के खाली पड़े मैदान की चारदीवारी कराने के लिए जोर शोर से निर्माण कार्य चला रखा है। शुक्रवार की शाम नगर पंचायत के ईओ सेवाराम राजभर ने मंदिर के सेवादार और विहिप नेता दीपक अग्रवाल,नगराध्यक्ष नितिन सिंघल और मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजीव कौशल को नोटिस तामील कराते हुए बताया कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है। वह भूमि राजस्व अभिलेखों में बच्चे दफनाने की भूमि,जलमग्न भ...