रामगढ़, मई 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर लपंगा बस्ती बूढ़ी जहेर सरना स्थल में रविवार को सरना बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रेम साही मुंडा, मोचीराम मांझी, श्याम करमाली, प्रकाश मुंडा, अशोक बेदिया, दिलीप बेदिया, रामफल बेदिया उपस्थित थे। बैठक में पारंपरिक धरोहर बूढ़ी जहेर सरना स्थल की सुरक्षा पर चर्चा की। कहा गया कि यहां रेल लाइन बिछने से सरना स्थल के अस्तित्व को खतरा है। इससे उनकी पारंपरिक धरोहर नष्ट हो जाएगी, जो वे हर्गिज नहीं होने देंगे। वक्ताओं ने कहा कि इस विषय पर समिति ने पहले भी रेलवे सहित संबंधित विभाग को पत्र लिखा है, लेकिन उस पर विचार नहीं हुआ। आगे समिति ने सरना स्थल में झंडा गाड़ कर धरोहर को बचाने का संकल्प दोहराया। कहा कि इस विषय पर वे फिर से सरकार, रेलवे और जिला प्रशासन को पत्र लिखेंगे। यदि इसके बाद...