मोतिहारी, अप्रैल 21 -- चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के बालोचक गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी में लापता युवक व किशोर का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। युवक संग पांच डूबे थे इनमें तीन को बचा लिया गया था। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेजने की तैयारी में जुटी है। घासी पाकड़ गांव से कारिक बाबा के पूजा का जलबोझी करने सभी 20 अ्प्रैल को आए हुए थे। जलबोझी और स्नान करने के दौरान सभी डूब गए थे। ग्रामीण मछुआरों की सहायता से ही लापता युवक और किशोर को मंगलवार की सुबह आठ बजे बलोचक घाट के समीप से ही निकाला गया है। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में डूबे युवक का शव 60 घंटे बाद बरामद शव मिलते ही नदी किनारे पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गयी। मृत युवक की पहचान सोनू कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता ध्रुप साह, ग्राम घासी पाकड़ एवं किशोर की पहचान गुड्ड...