बेगुसराय, मार्च 15 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के गर्भ क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से मिट्टी कटाई का कार्य धड़ल्ले से जारी है। लोगों के अनुसार रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी की कटाई कर उसे अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। इससे न केवल तटबंध की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो रहा है, बल्कि सरकार को भी राजस्व की भारी क्षति हो रही है। ग्रामीणों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि मिट्टी कटाई का यह काम अक्सर रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक लगातार चलता रहता है। इस दौरान कई ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लेकर अलग-अलग जगहों पर जाते देखे जाते हैं। लोगों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर यदि रात्रि में स्थानीय प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया जाए तो अवैध मिट्टी कटाई के स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.