बूढ़ी गंडक के जल स्तर में वृद्धि,विभाग की पैनी नजर
बेगुसराय, जुलाई 26 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। अभी नदी के गर्भ स्थल में ही पानी है। नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के कारण बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल की पैनी नजर इस पर है। किसी भी संभावित खतरे को लेकर इससे निपटने के लिए विभाग की तैयारी चल रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल रोसड़ा के कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में पिछले एक पखवाड़ा से धीरे धीरे वृद्धि हो रही है। परन्तु विगत दो दिनों से नदी का जलस्तर स्थिर है। उन्होंने बताया कि अभी नदी का जल स्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे है। अभी खतरे की कोई संभावना नहीं है। फिर भी विभाग की पैनी नजर इस पर है। कनीय अभियंता ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित कटाव स्थलों नुरुल्लाहपुर,बेगमपुर, मोहनपुर,मिर्जापुर, फफौत,बिदुलिया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.