मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मोतीपुर। मोरसंडी गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के कोदरिया घाट किनारे शनिवार को एक युवक का शव मिला। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान नहीं हुई है। शव सड़ा-गला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को नदी में फेंक देने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि शव को एसकेएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे तक रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- मधुबनी में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...